देश

पीएम मोदी कुंभ के शानदार आयोजन पर उत्तर प्रदेश को दी बधाई, कहा- यहां हमारी संस्कृति और आध्यात्मिकता को शानदार तरीके से दर्शाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ 2019 के 'शानदार' आयोजन के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश को बधाई दी और कहा कि इसने संस्कृति और आध्यात्मिकता को बेहतरीन तरीके से दर्शाया है...

पीएम मोदी कुंभ के शानदार आयोजन पर उत्तर प्रदेश को दी बधाई, कहा-  यहां हमारी संस्कृति और आध्यात्मिकता को शानदार तरीके से दर्शाया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कुंभ 2019 के 'शानदार' आयोजन के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को बधाई दी और कहा कि इसने संस्कृति और आध्यात्मिकता को बेहतरीन तरीके से दर्शाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रशासन द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश, खासकर प्रयागराज के लोगों को बधाई."

उनकी टिप्पणी 50 दिवसीय धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कुंभ मेले के समापन होने के एक दिन बाद आई है. प्रयागराज कुंभ (Prayagraj Kumbh) के बारे में उन्होंने कहा, "इस कुंभ ने हमारी संस्कृति, आध्यात्मिकता को शानदार तरीके से दर्शाया और इसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा."

यह भी पढ़ें: प्रयागराज कुंभ 2019: सबसे बड़ी भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता अभियान के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कुंभ का नाम दर्ज

उन्होंने एक ही स्थान पर ढेर सारे लोगों की भीड़ को अच्छे से संभालने के मामले में प्रौद्योगिकी के उपयोग की सराहना की. उन्होंने कहा, "सबसे अधिक संख्या में लोगों द्वारा सफाई करने का रिकॉर्ड कायम किया गया. परिवहन और कला के क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बनाए गए. कुंभ के व्यवस्थित रूप से आयोजन में प्रौद्योगिकी का उपयोग सराहनीय था."

आधिकारिक तौर पर मंगलवार शाम को कुंभ-2019 का समापन हो गया. राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ समापन समारोह में मौजूद रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).