देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. बैठक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी. बैठक प्रवासी भारती केंद्र में होगी. सूत्रों के अनुसार, बैठक में सभी मंत्रालयों का प्रजेंटेशन होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Getty Images)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. बैठक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी. बैठक प्रवासी भारती केंद्र में होगी. सूत्रों के अनुसार, बैठक में सभी मंत्रालयों का प्रजेंटेशन होगा. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी बैठक होगी, जहां मंत्रालय की कामकाज की समीक्षा की जाएगी.

पहले यह बैठक विज्ञान भवन में होनी थी. बैठक में मंत्री अपने-अपने मंत्रालय के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे.

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पीएमओ सभी मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा. माना जाता है कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही मंत्रियों का मंत्रिमंडल में भविष्य तय होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).