देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, आज जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पीएम नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने और अन्य बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं. न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले मोदी ने 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी यहां उनके साथ मंच साझा किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, आज जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

ह्यूस्टन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNG) को संबोधित करने और अन्य बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, "अलविदा टेक्सास. ह्यूस्टन की अद्भुत एवं ऐतिहासिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूएनजीए74 को संबोधित करने और अन्य बहुपक्षीय तथा द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए."

यह भी पढ़ें : ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे अलगाववादी सिख, पाकिस्तानी

न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले मोदी ने 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया था. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने भी यहां उनके साथ मंच साझा किया था. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लिया.

मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी प्रवासी भारतीयों से हर वर्ष पांच ऐसे परिवारों को भारत भेजने का आग्रह किया, जो भारतीय नहीं हैं, ताकि देश में पर्यटन बढ़े.

मोदी ने कहा, "क्या आप मेरे लिए कुछ कर सकते हैं? एक छोटा सा निवेदन है. मैं यह विश्वभर में रहने वाले सभी भारतीयों से कह रहा हूं. आप तय कीजिए कि आप हर वर्ष कम से कम पांच गैर भारतीय परिवारों को पर्यटक के तौर पर भारत भेजें." प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस संदेश का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).