Bhandara Tragedy: भंडारा जिला अस्पताल में 10 नवजात बच्चों की मौत, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली घटना में हमने अनमोल जिंदगियों को खो दिया. मेरी संवदेना सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ है. मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक होंगे.'
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के भंडारा (Bhandara) के जिला अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत की दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने ट्वीट में लिखा, "महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली घटना में हमने अनमोल जिंदगियों को खो दिया. मेरी संवदेना सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ है. मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक होंगे.'
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में लगी आग दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. अपना दर्द शब्दों में नहीं बता सकता. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे. Maharashtra: भंडारा के जिला अस्पताल में लगी आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत- 7 को बचाया गया.
पीएम मोदी का ट्वीट:
Heart-wrenching tragedy in Bhandara, Maharashtra, where we have lost precious young lives. My thoughts are with all the bereaved families. I hope the injured recover as early as possible.
— (@narendramodi) January 9, 2021
गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट:
The fire accident in Bhandara district hospital, Maharashtra is very unfortunate. I am pained beyond words. My thoughts and condolences are with bereaved families. May God give them the strength to bear this irreparable loss.
— Amit Shah (@AmitShah) January 9, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ट्वीट में लिखा, 'महाराष्ट्र के जिला अस्पताल भंडारा में हुई दुखद घटना में हुई शिशुओं की मौत से गहरा दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट:
Deeply saddened by the death of infants in a tragic fire at the District Hospital Bhandara, Maharashtra. My heartfelt condolences to the bereaved families.
— (@rajnathsingh) January 9, 2021
राहुल गांधी का ट्वीट:
The unfortunate incident of fire at Bhandara District General Hospital in Maharashtra is extremely tragic.
My condolences to the families of the children who lost their lives.
I appeal to Maha Govt to provide every possible assistance to the families of the injured & deceased.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 9, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. उन बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील करता हूं कि वे घायलों और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें.
बता दें कि भंडारा के जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट ( SNCU) में देर रात 2 बजे अचानक से आग लग गई और यह हादसा हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 7 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वार्ड में कुल 17 बच्चे मौजूद थे. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की हुई मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मृतक नवजात बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मुआवजे की राशि दी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

