Delhi Election Results 2025: दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, लोगों को दी बधाई, कहा- 'जनशक्ति सर्वोपरि'
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत हुई हैं. दिल्ली में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री का पहला रिएक्शन आया है. प्रधानमंत्री ने दिल्ली वासियों को इस जीत के लिए बधाई दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनशक्ति सर्वोपरि!
Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आप को शिकस्त देकर करीब 27 साल बाद जीत हासिल की हैं. दिल्ली में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री का पहला रिएक्शन आया है. प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों को इस जीत के लिए बधाई दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता. वहीं आगे प्रधामंत्री ने लिखा दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार.
प्रधानमंत्री ने वहीं बधाई के संदेश में वहीं आगे लिखा ,दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है. इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो. मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया. अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे. यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025: भाजपा की सुनामी में बह गई आम आदमी पार्टी! जानें AAP की हार और BJP की जीत की 5 बड़ी वजहें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीत के लिए दी बधाई
दिल्ली में बीजेपी की जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है. लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है. इसके लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.
रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा पीएम मोदी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है. इस शानदार जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं.
जेपी नड्डा ने जीत के लिए दी बधाई
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली में चुनाव के परिणाम पर एक्स पोस्ट में लिखा,'' आपदा मुक्त दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता- जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं
गडकरी ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दिल्ली चुनाव में भाजपा के शानदार पर लिखा, ''यह विकास और सुशासन की जीत है. दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास पर जनता ने लगाई मोहर है। दिल्ली में विकास, सुशासन और सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ सबको लेकर हम विकास के हाईवे पर आगे बढ़ रहे है। देश की राजधानी में मिली इस भव्य जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा,दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी BJP की जीत के लिए दी बधाई
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,''आपदा से मुक्ति.''केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दिल्ली चली मोदी के साथ! प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति पर आशीर्वाद देने के लिए दिल्लीवासियों का हृदय से आभार. विकसित दिल्ली को समर्पित इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी भाजपा प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई
(इनपुट एजेंसी)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

