पीएम मोदी के साक्षात्कार का राहुल गांधी ने उड़ाया मजाक, बीजेपी ने माफी मांगने को कहा

बीजेपी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेलीविजन साक्षात्कार को ‘‘पूर्वनियोजित’’ कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा.

पीएम नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी (Photo Credits IANS)

नई दिल्ली:  बीजेपी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के टेलीविजन साक्षात्कार को ‘‘पूर्वनियोजित’’ (Premeditated) कहने पर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से माफी मांगने को कहा. गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि यह साक्षात्कार एक ‘‘अनुकूल पत्रकार’’ ने लिया. बीजेपी मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने देर रात दिये बयान में मोदी का साक्षात्कार लेने वाली पत्रकार का बचाव किया और कहा कि गांधी द्वारा मीडियाकर्मी पर निशाना साधना पत्रकारों के बारे में कांग्रेस की मानसिकता दर्शाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वतंत्र पत्रकारिता के बारे में कांग्रेस की मानसिकता रही है. राहुल गांधी का डीएनए आपातकाल का है. उनकी पार्टी का पत्रकारिता को कुचलने का इतिहास रहा है. उन्हें अपनी ओछी टिप्पणियों के लिए देश के पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए.’’

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रवीण तोगड़िया बनाएंगे सियासी दल

गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में कहा कि मोदी ने ‘‘पूर्वनियोजित साक्षात्कार’’ दिया और उन्होंने अपने संवाददाता सम्मेलन में फिर से इसका मजाक बनाया. उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपने प्रधानमंत्री का कल का साक्षात्कार देखा? वह हंस रहे थे. अनुकूल पत्रकार (साक्षात्कार ले रही थी). वह सवाल पूछ रही थीं और प्रधानमंत्री के जवाब भी दे रही थीं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 11 उम्मीदवारों की लिस्ट में दिखा 2029 का रोडमैप; जानें किन चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा

VIDEO: दिल्ली में पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में वेनेज़ुएला की नेता डेल्सी रोड्रिगेज़ से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

TMC vs TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर बड़ी बगावत, ऋतब्रत बनर्जी 59 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ पहुंचे विधानसभा, ममता-अभिषेक गुट को बताया अल्पसंख्यक (Watch Videos)

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में 8 जून को होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी; क्या सीआईडी पूछताछ में होंगे शामिल?