पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोरोना वायरस संकट से निपटने में मदद की पेशकश की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में मदद की पेशकश की है. चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप महामारी का रूप ले चुका है जिससे 800 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तकरीबन 35,000 लोग इसकी चपेट में हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit-ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में मदद की पेशकश की है. चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप महामारी का रूप ले चुका है जिससे 800 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तकरीबन 35,000 लोग इसकी चपेट में हैं. सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मोदी ने शी को लिखे एक पत्र में कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में लोगों की हुई मौत पर शोक संवेदना जाहिर करते हुए इस चुनौती से निपटने के लिए चीन की मदद करने की पेशकश की है.

प्रधानमंत्री ने संकट की इस घड़ी में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के साथ एकजुटता की भावना व्यक्त की है.

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने हुवेई प्रांत स्थित वुहान से करीब 650 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चीन की सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई सुविधा के लिए उनकी प्रशंसा की क्योंकि पिछले कई सप्ताह से वुहान को लॉकडाउन कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड