PM मोदी ने मणिपुर की जनता को दिए कई तोहफे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी
इंफाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी. इंफाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें मोरेह में एकीकृत जांच चौकी, दोलाईथाबी बैराज, खाद्य भंडारण गोदाम और बफर जलाशय शामिल हैं. मोदी ने कहा, “आज मणिपुर को 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी का तोहफा मिला है. यह मात्र एक जांच चौकी ही नहीं है..इसमें दर्जन भर विशेषताएं हैं.”
इसके अलावा उन्होंने चुराचांदपुर क्षेत्र के लिए उन्नत जल आपूर्ति, कांगपोकपी के थंगापट में ईको टूरिज्म कॉम्प्लेक्स, नोनी जिले में एकीकृत पर्यटन स्थल और लांबुई के जवाहर नवोदय विद्यालय और उसके आस-पास के गांवों में जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया.
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव के एलान से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, इमामों और पुरोहितों के मानदेय बढ़ाया
Assembly Elections 2026 Date Announcement Live Streaming: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यहां देखें लाइव
FASTag Annual Pass Fee Revised: NHAI ने फास्टैग वार्षिक पास फ़ीस बढ़ाया, अब 1 अप्रैल से सालाना देने होंगे 3,075 रुपए
Netaji Cap Row: लाल किले के संग्रहालय में रखी नेताजी की टोपी पर विवाद, परिवार ने कहा– यह असली नहीं, जांच की मांग
\