देश

PM मोदी ने मणिपुर की जनता को दिए कई तोहफे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी

PM मोदी ने मणिपुर की जनता को दिए कई तोहफे
पीएम मोदी (Photo Credit- Twitter@PIB)

इंफाल:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी. इंफाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें मोरेह में एकीकृत जांच चौकी, दोलाईथाबी बैराज, खाद्य भंडारण गोदाम और बफर जलाशय शामिल हैं. मोदी ने कहा, “आज मणिपुर को 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी का तोहफा मिला है. यह मात्र एक जांच चौकी ही नहीं है..इसमें दर्जन भर विशेषताएं हैं.”

इसके अलावा उन्होंने चुराचांदपुर क्षेत्र के लिए उन्नत जल आपूर्ति, कांगपोकपी के थंगापट में ईको टूरिज्म कॉम्प्लेक्स, नोनी जिले में एकीकृत पर्यटन स्थल और लांबुई के जवाहर नवोदय विद्यालय और उसके आस-पास के गांवों में जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).