देश

प्रधानमंत्री से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, इस विषय को लेकर हुई चर्चा

बता दें कि मध्यप्रदेश में नवंबर 2018 में चुनाव हुए थे और दिसंबर में नतीजे आए थे. सूबे में कांग्रेस का 15 साल का सुखा ख़त्म हुआ था. लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ को सीएम बनाया था. गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रेस में थे.

प्रधानमंत्री से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, इस विषय को लेकर हुई चर्चा
पीएम मोदी से मिले एमपी के सीएम कमलनाथ (Photo: Twitter)

नयी दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके समक्ष राज्य से जुड़ी कुछ मांगे रखीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर जारी की. आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह मुलाकात लगभग आधे घंटे चली जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि केंद्र सरकार ‘मूल्य न्यूनतम भुगतान योजना’ (पीडीपीएस) खरीफ 2017 संबंध में केंद्र के हिस्से के 575.90 करोड़ रुपये जल्द से जल्द जारी किया जाए.

मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि ‘प्रधानमंत्री अन्नादाता आय सरंक्षण अभियान’ (पीएम- आशा) की पहले की घोषणा पर अमल पर ध्यान दिया जाए. इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शिष्टाचार भेंट की.’’

बता दें कि मध्यप्रदेश में नवंबर 2018 में चुनाव हुए थे और दिसंबर में नतीजे आए थे. सूबे में कांग्रेस का 15 साल का सुखा ख़त्म हुआ था. लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ को सीएम बनाया था. गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रेस में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).