हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर और धारा 370 पर कांग्रेस को घेरा, कहा- उनकी गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह कर दिया

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने आखिरी दौर में हैं. शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सिरसा के ऐलनाबाद में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस सहित पोरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

सिरसा में पीएम मोदी (Photo Credit-ANI)

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने आखिरी दौर में हैं. शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सिरसा के ऐलनाबाद में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस सहित पोरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने यहां कहा कि बीजेपी सरकार को एक और सौभाग्य प्राप्त हुआ है, करतारपुर साहिब और हमारे बीच जो रुकावट थी, दूरी थी वो अब समाप्त होने वाली है. 70 सालों तक दूरबीन से गुरु घर के दर्शन की मजबूरी अब खत्म हो रही है. करतारपुर कॉरिडोर करीब-करीब तैयारी हो चुका है. करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा. पीएम ने कहा 1947 में बंटवारे की रेखा खींचने के लिए कांग्रेसी जिम्मेदार थे. क्या उनको ये खयाल नहीं था कि सिर्फ चार किमी के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए. इसके बाद भी 70 सालों में क्या इस दूरी को मिटाने के प्रयास कांग्रेस को नहीं करने चाहिए थे?

पीएम मोदी ने कहा कि आज 70 साल बाद मौका आया, करतारपुर साहिब तक जाने का, लेकिन इससे बड़ा दुर्भाग्य भला क्या हो सकता है कि हमारी आस्था के एक बड़े केंद्र को हमें सात दशक तक दूरबीन से देखना पड़ा. कांग्रेस का जो रवैया हमारे तीर्थ स्थानों के साथ रहा, वही जम्मू-कश्मीर के साथ भी रहा. पीएम मोदी ने कहा, पूरे विश्व में भारत सरकार गुरुनानक जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने वाली है. कपूरथला से तरन तारन के पास गोविंदवाल साहिब तक जो नया नेशनल हाईवे बना है, उसको अब गुरु नानक देव जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा- ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, डरने वाला नहीं.

जम्मू-कश्मीर पर बोलते हुए भी पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई. प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया. उसके कुछ सालों के बाद योजनाबद्ध तरीके से, कश्मीर जिस परंपरा के लिए जाना जाता है, उस सूफी सोच को दफना दिया गया. पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया. पीएम मोदी ने कहा तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा. देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे.

पीएम मोदी ने कहा अब कैलेंडर वो तय नहीं करेंगे. दुश्मन देश में से तारीखें तय नहीं होंगी. अब तारीखें हिंदुस्तान तय करेंगा. अब नीतियां हिंदुस्तान और कश्मीर के लोग बनाएंगे. दुश्मन देशों में में बैठे हुए लोग भारत का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकते हैं. पीएम ने कहा कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया.

बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा. 70 साल तक कश्मीर के लोगों को आपने टेम्परेरी साइकोलॉजी के द्वारा परमानेंट की ओर जाने के लिए अलगाववाद की ओर जाने के लिए रास्ता दिखाया था. इसलिए भाइयों मैंने टेम्परेरी खत्म कर दिया है. जब आपने मुझे दोबारा पांच साल के लिए परमानेंट बना दिया तो मैं टेम्परेरी क्यों चलने दूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानी के मुद्दे पर पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि वह जो ठान लेते हैं, उसे करके ही रहते हैं. पीएम मोदी ने कहा जिस पानी पर आपका हक है, वो आपको मिलना चाहिए. यहां का किसान तरसता रहे, यहां का खेत सूखा रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है. इस पानी पर आपका हक है और मैं आपके हक का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा. बीजेपी की सरकार खेती और किसानी से जुड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है. साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हम निकले हैं. इसके लिए एक साथ कई स्तरों पर काम किया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

कल का मौसम: पटना, गया और बेगूसराय सहित पूरे बिहार में 20 जुलाई कैसा रहेगा वेदर, यहां जानें ताजा अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड