PM Modi Gave Advice to NDA MPs: 'वो आपको कैबिनेट पद का लालच देंगे, लेकिन...', पीएम मोदी ने NDA सांसदों को दी सलाह (Watch VIDEO)
Narendra Modi | ANI

PM Modi Gave Advice to NDA MPs: पीएम मोदी ने आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में अपने सभी सहयोगी दलों और सांसदों को विपक्ष की साजिशों से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि लोग आपके पास आएंगे और कहेंगे कि वे आपको कैबिनेट में जगह दिला सकते हैं. अब ऐसी तकनीक आ गई है कि मेरे हस्ताक्षर वाली सूची भी सामने आ सकती है. मैं आपसे आग्रह करता हूं कि ये सभी प्रयास बेकार हैं. मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वे इन षड्यंत्रों का शिकार न बनें. इन चुनावों में इंडिया गठबंधन ने फर्जी खबरों में विशेषज्ञता हासिल की है, उनके पास डबल पीएचडी है. वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. अफवाहों से दूर रहें, क्योंकि ब्रेकिंग न्यूज के दम पर देश नहीं चलेगा.

पीएम मोदी ने NDA सांसदों को दी सलाह