देश

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BJP ने बड़ी रैलियों पर लगाई रोक, अब पीएम मोदी भी सिर्फ 500 लोगों को करेंगे संबोधित

बीजेपी ने बड़ी रैलियों पर लगाई रोक, अब पीएम मोदी भी सिर्फ 500 लोगों को करेंगे संबोधित

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BJP ने बड़ी रैलियों पर लगाई रोक, अब पीएम मोदी भी सिर्फ 500 लोगों को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल में बड़ी रैलियों पर रोक लगाई है। अब पार्टी ने सिर्फ छोटी जनसभाओं को करने का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  सहित सभी नेता सिर्फ पांच-पांच सौ लोगों की उपस्थिति वाली रैलियों में संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को यह निर्णय लिया.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूर्ण होना जरूरी है और साथ ही कोरोना संक्रमण की चेन को भी तोड़ना है. ऐसे में पार्टी ने बड़ी जनसभाओं, रैलियों और आयोजनों पर रोक लगाई है. ये छोटी-छोटी जनसभाएं खुले में कोविड 19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच होंगी भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 6 करोड़ मास्क और सेनिटाइजर बांटने की भी तैयारी की है. यह भी पढ़े: COVID-19 Outbreak: भारत में कोरोना का जबर्दस्त उछाल, बीते 24 घंटे में 2 लाख से अधिक नए मामले, 1038 की मौत

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों में कोरोना हेल्प डेस्क और कोविड हेल्पलाइन नंबर भी खोलने का निर्देश दिया है. ताकि जनसेवा का अभियान चल सके। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इससे पूर्व रविवार को सभी प्रदेशों को 'अपना बूथ-कोरोना मुक्त' अभियान चलाने का निर्देश दिया था. बता दें कि पिछले साल भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में सेवा ही संगठन अभियान चलाकर 30 करोड़ फूड पैकेज बांटा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).