दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग
दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर हिंदुत्व पर कथित टिप्पणी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री को रोकने का निर्देश देने की मांग की गई है.
नई दिल्ली, 14 नवंबर: दिल्ली (Delhi) उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर हिंदुत्व पर कथित टिप्पणी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की पुस्तक के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री को रोकने का निर्देश देने की मांग की गई है. मध्य प्रदेश में सलमान खुर्शीद की किताब पर लगेगा बैन: डा नरोत्तम मिश्रा
एडवोकेट विनीत जिंदल द्वारा एडवोकेट राज किशोर चौधरी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि खुर्शीद द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम' में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी जिहादी समूहों से की गई है. यह टिप्पणी पुस्तक के पृष्ठ 113 पर 'द केसर स्काई' नामक एक अध्याय में की गई है, जिसमें कहा गया है कि आईएसआईएस और बोको हराम के लिए हिंदू धर्म की समानता को एक नकारात्मक विचारधारा के रूप में माना जाता है जिसका हिंदू पालन कर रहे हैं और हिंदू धर्म हिंसक, अमानवीय और दमनकारी है.
इससे पहले दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में जिंदल ने खुर्शीद के खिलाफ आईपीसी की धारा 153,153ए, 298 और 505 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी, जो संगीय अपराध हैं और बहुत गंभीर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

