देश

पटपड़गंज विधानसभा सीट परिणाम: कड़े मुकाबले में जीते मनीष सिसोदिया, बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी ने दी जबरदस्त टक्कर

मतगणना के आखिरी चरण आते-आते सिसोदिया को प्राप्त मतों की संख्या 70,000 से ज्यादा हो गई. सिसोदिया को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार रविंद्र नेगी के मुकाबले 3,000 से अधिक मतों मिले हैं.

पटपड़गंज विधानसभा सीट परिणाम: कड़े मुकाबले में जीते मनीष सिसोदिया, बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी ने दी जबरदस्त टक्कर
आप नेता मनीष सिसोदिया (Photo Credits: Facebook)

Patparganj Election Results Delhi 2020: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांटे की टक्कर के बीच मंगलवार को आखिरकार चुनाव जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने 3,000 से ज्यादा मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी को शिकस्त दी. सिसोदिया ने लगातार तीसरी बार पटपड़गंज से चुनाव जीतकर इस विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है. पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा. शुरुआती बढ़त के बाद मनीष सिसोदिया एक समय भाजपा के रविंद्र नेगी से काफी पीछे चल रहे थे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना के रुझानों में काफी समय तक पीछे रहने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया ने 11वें चक्र की मतगणना बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी से बढ़त बना ली. इसके बाद सिसोदिया को लगातार बढ़त मिलती गई.

मतगणना के आखिरी चरण आते-आते सिसोदिया को प्राप्त मतों की संख्या 70,000 से ज्यादा हो गई. सिसोदिया को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार रविंद्र नेगी के मुकाबले 3,000 से अधिक मतों मिले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).