ये है पेरिस वाली दिल्ली... Video पोस्ट कर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने केजरीवाल की आलोचना की और दिल्ली की गंदगी दिखाते हुए तंज कसते हुए कहा कि ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली.

Rahul Gandhi | PTI

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक माहौल गरमा रहा है. इस बीच कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज कर दिया है. राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने केजरीवाल की आलोचना की और दिल्ली की गंदगी दिखाते हुए तंज कसते हुए कहा कि ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली.

Delhi Elections 2025: मैं किसी पद का दावेदार नहीं... CM फेस के दावे पर रमेश बिधूड़ी का AAP को जवाब.

अब राहुल गांधी ने दिल्ली के एक इलाके का दौरा करते हुए वीडियो एक्स पर शेयर किया. इसमें राहुल गांधी दिल्ली का नाला और आसपास का इलाका दिखा रहे हैं. उनके साथ कुछ स्थानीय नेता और मीडिया वाले भी नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये है केजरीवाल जी की ‘चमकती’ दिल्ली - पेरिस वाली दिल्ली!'

ये चमकती हुई दिल्ली है: राहुल गांधी

वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, 'देखो दिल्ली देखो. ये चमकती हुई दिल्ली है. पेरिस जैसी दिल्ली है. सब जगह यही हाल है.' तभी राहुल गांधी को एक स्थानीय पार्टी नेता यह बताते हैं, 'इनकी शिकायत करने के लिए मैंने एलजी से समय मांगा है. 6 महीने के अंदर ही नाले की दीवार कैसे ढह गई. इसमें भ्रष्टाचार हुआ है.'

राहुल गांधी का यह व्यंग्य सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस वादे पर निशाना साधता है, जिसमें उन्होंने दिल्ली को "पेरिस जैसी चमकदार" शहर बनाने की बात कही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट