पाकिस्तानी ड्रोन ने राजस्थान सीमा में प्रवेश का किया प्रयास: BSF

पाकिस्तान के एक ड्रोन ने राजस्थान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश की जिसे सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराने का प्रयास किया, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया...

ड्रोन (Photo Credits Twitter)

जयपुर: पाकिस्तान के एक ड्रोन ने राजस्थान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश की जिसे सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराने का प्रयास किया, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 5.40 बजे श्रीगंगानगर के पास हिंदुमलकोट सीमा पर ड्रोन ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, जैसे ही जवानों ने इसे देखा, उन्होंने ड्रोन पर गोलीबारी शुरू कर दी और उसे लौटने पर मजबूर कर दिया.

पश्चिमी सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों ने भी भारी गोलीबारी की आवाज सुनी. अधिकारी ने कहा कि ड्रोन सुरक्षित सीमा पार पाकिस्तान लौट गया. गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने से पहले वायुसेना प्रमुख बी.एस. धनोआ ने दावा किया था कि अभियान अभी भी चल रहा है.

यह भी पढ़ें: आर्मी चीफ बिपिन रावत सुरक्षा हालात का जायजा लेने जाएंगे बीकानेर, जहां IAF ने गिराया था पाकिस्तानी ड्रोन

लेकिन उन्होंने दोनों बलों के बीच चल रहे हवाई संघर्ष के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया था. सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बल लगातार हाई अलर्ट पर हैं और हवाई रक्षा प्रणाली को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश