देश

VIDEO: 'ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर था, पूरी फिल्म अभी बाकी है': भुज एयरबेस से गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को दी नसीहत

गुजरात के भुज एयर बेस से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंक के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है.

VIDEO: 'ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर था, पूरी फिल्म अभी बाकी है': भुज एयरबेस से गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को दी नसीहत
Photo- @rajnathsingh/X

Rajnath Singh Bhuj Airbase Visit: गुजरात के भुज एयर बेस से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंक के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि ये तो सिर्फ एक ट्रेलर था, पूरी फिल्म अभी दुनिया को देखनी बाकी है. रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए कहा कि आपने पाकिस्तान की धरती पर आतंक के अजगर को कुचलने में सिर्फ 23 मिनट लगाए. उन्होंने कहा, “आपकी मिसाइलों की गूंज न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया ने सुनी. ये आपके पराक्रम और शौर्य की आवाज थी.”

राजनाथ सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था. उन्होंने इस सिंदूर को श्रृंगार नहीं, बल्कि शौर्य और संकल्प का प्रतीक बताया.

ये भी पढें: J&K Encounter: आतंकियों पर कहर बनकर टूट रही है भारतीय सेना, पिछले 48 घंटों में 6 आतंकी ढेर; केलर और त्राल में चला ऑपरेशन (Watch Video)

भुज एयरबेस से गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री का पाकिस्तान पर करारा हमला

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए ने कहा, “यह वो सिंदूर है जो आतंकवाद के माथे पर भारत द्वारा खींची गई लाल लकीर है. पाकिस्तान की सरकार और आतंकवाद के बीच चोली-दामन का रिश्ता है. उन्होंने दुनिया को चेताया कि ऐसे हालात में अगर परमाणु हथियार आतंकी तत्वों के हाथों में चले जाएं, तो यह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया और पाकिस्तान की आम जनता के लिए भी बहुत बड़ा खतरा होगा.

राजनाथ सिंह ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से जो पैसे मिलते हैं, वे आतंकवाद के बुनियादी ढांचे पर खर्च किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि IMF इस फंडिंग पर दोबारा विचार करे.

दुश्मन के 9 बड़े आतंकी ठिकानें तबाह

रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के 9 बड़े आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है. बाद में की गई कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस भी नेस्तनाबूद कर दिए गए.

उन्होंने आगे कहा, “आज भारत के फाइटर प्लेन दुश्मन की सीमा में दाखिल हुए बिना भी पाकिस्तान के हर कोने को निशाना बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं. यह कोई छोटी बात नहीं है.”

जवानों की शहादत को नमन: राजनाथ

भुज एयरबेस से राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं यहां आपके पराक्रम को सलाम करने आया हूं. ऑपरेशन सिंदूर में आपने वो कर दिखाया है जिस पर पूरे देश को गर्व है. जिन जवानों और नागरिकों ने इस दौरान अपनी शहादत दी है, मैं उन्हें नमन करता हूं और जो घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).