ओडिशा में जवान के परिजनों को 25 लाख रुपये देने की घोषणा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को शहीद हुए सेना के जवान नायक अजीत कुमार साहू के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. ओडिशा के जवान की मौत पर दुख भी व्यक्त करते हुए पटनायक ने कहा कि सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी.
भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को शहीद हुए सेना के जवान नायक अजीत कुमार साहू के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. ओडिशा के जवान की मौत पर दुख भी व्यक्त करते हुए पटनायक ने कहा कि सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ओडिशा के जवान अजीत कुमार साहू की शहादत से गहरा दु:ख हुआ. बहादुर सैनिक के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं."
Deeply saddened by the martyrdom of Odia Jawan Ajit Kumar Sahoo in an encounter with militants in Pulwama district of Jammu and Kashmir. Salute to the supreme sacrifice of the brave solider; my thoughts and prayers are with the bereaved family.
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) June 19, 2019
पुलवामा जिले के अरहाल गांव में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के एक कैस्पर (एक बुलेट और माइन प्रूफ वाहन) पर आईईडी हमला हुआ था, जिसमें नौ जवान घायल हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

