Rajasthan Cabinet Reshuffle: गहलोत सरकार में आज शामिल होंगे 15 नए मंत्री, सचिन पायलट के 5 करीबियों की भी एंट्री, कांग्रेस ने ऐसे की है सत्ता संतुलन की कोशिश

राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत 15 विधायकों को रविवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसमें 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री होंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी सूची के अनुसार कैबिनेट मंत्री के रूप में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को शपथ दिलाई जाएगी.

सचिन पायलट और अशोक गहलोत (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत 15 विधायकों को रविवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसमें 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्री होंगे. गहलोत की नई टीम में सचिन पायलट के पांच करीबियों को भी जगह दी जा रही है. गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से पहले सभी मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी सूची के अनुसार कैबिनेट मंत्री के रूप में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को शपथ दिलाई जाएगी. वहीं, विधायक जाहिदा खान, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढ़ा व मुरारीलाल मीणा को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. इनमें ममता भूपेश, भजनलाल जाटव व टीकाराम जूली इस समय राज्यमंत्री हैं. उन्हें पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी जबकि सरकार के मौजूदा तीन प्रमुख मंत्रियों को हटाया गया है. 

इस सूची के नए नामों में हेमाराम चौधरी, मुरारीलाल मीणा व बृजेंद्र ओला को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का करीबी माना जाता है. इसके अलावा पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाए जाने के समय पायलट के साथ पद से हटाए गए विश्वेंद्र सिंह व रमेश मीणा को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए छह विधायकों में से राजेंद्र गुढ़ा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.

इससे पहले, शनिवार शाम मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सामूहिक रूप से पार्टी आलाकमान को सौंप दिए. मुख्यमंत्री गहलोत रात में राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले. गहलोत ने अपने कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे राज्यपाल को सौंपे जिन्हें उन्होंने स्वीकार कर लिया. इन तीनों मंत्रियों ने संगठन में काम करने की मंशा के साथ अपने इस्तीफे पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिए थे. सेानिया गांधी ने इन तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं.

गहलोत मंत्रिमंडल में इन नए मंत्रियों के आने से अधिकतम 30 मंत्रियों का कोटा पूरा हो जाएगा. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 विधायकों को संसदीय सचिव व सात को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से चार सदस्य और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से तीन सदस्य होंगे. इसके अलावा एक मुस्लिम चेहरा के साथ तीन महिलाएं भी शामिल होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड