एजेंसी न्यूज

'कांग्रेस में गांधी परिवार गैर जिम्मेदार, इसलिए प्रियंका को नहीं दिया कोई प्रभार', पार्टी में फेरबदल पर BJP ने कसा तंज

कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा को कोई ‘पोर्टफोलियो’ (प्रभार) नहीं दिया जाना कांग्रेस में गांधी परिवार के गैर जिम्मेदार होने की तरह है, और इसे राहुल गांधी के ‘प्रतिद्वंद्वी खेमे’ के लिए एक मौके के तौर पर देखा जाना चाहिए.

'कांग्रेस में गांधी परिवार गैर जिम्मेदार, इसलिए प्रियंका को नहीं दिया कोई प्रभार', पार्टी में फेरबदल पर BJP ने कसा तंज
(Photo : X)

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर: कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा को कोई ‘पोर्टफोलियो’ (प्रभार) नहीं दिया जाना कांग्रेस में गांधी परिवार के गैर जिम्मेदार होने की तरह है, और इसे राहुल गांधी के ‘प्रतिद्वंद्वी खेमे’ के लिए एक मौके के तौर पर देखा जाना चाहिए.

कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए कुमारी सैलजा और प्रियंका गांधी वाद्रा को छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया है और उनके स्थान पर क्रमश: सचिन पायलट और अविनाश पांडे को दोनों राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया आयी है. BREAKING: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडेय बनें UP के प्रभारी, सचिन पायलट को भी बड़ी जिम्मेदारी!

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में प्रियंका गांधी बतौर महासचिव बरकरार हैं, हालांकि उन्हें फिलहाल किसी प्रदेश का प्रभार या कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं दी गई है.

बयान में कहा गया है कि सैलजा को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है . इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रियंका वाद्रा को कोई पोर्टफोलियो (प्रभार) नहीं दिया जाना कांग्रेस में गांधी परिवार के गैर-जिम्मेदार होने की तरह है .’’ मालवीय ने कहा, ‘‘इसे राहुल गांधी के प्रतिद्वंद्वी खेमे के लिए पदोन्नति और हाथ आये एक मौके के रूप में देखा जाना चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).