महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर BJP की कोर कमेटी बैठक में नहीं निकला कोई नतीजा, अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से निर्णय की की प्रतीक्षा
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की दोपहर बाद हुई बैठक बेनतीजा रही. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बैठक में राज्यपाल बी.एस.कोश्यारी के भाजपा को आमंत्रित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर चर्चा की गई. कोश्यारी ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की कोर कमेटी की दोपहर बाद हुई बैठक बेनतीजा रही. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बैठक में राज्यपाल बी.एस.कोश्यारी (BS Kaushari) के भाजपा को आमंत्रित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर चर्चा की गई. कोश्यारी ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा (BJP) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.
हालांकि, बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला और अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से निर्णय की प्रतीक्षा है. मुनगंटीवार ने कहा कि इसके बाद राज्यपाल के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा और राजभवन (Rajbhavan) को सूचित किया जाएगा. इस बीच शिवसेना के शीर्ष नेता उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे व अन्य ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की. शिवसेना के विधायक मौजूदा समय में उत्तर पश्चिम मुंबई के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में गतिरोध पर चर्चा के लिए कांग्रेसी विधायकों से मिले पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे
इसी तरह केंद्र व राज्य के कांग्रेस नेता अपने विधायकों के साथ अनौपचारिक सलाह कर रहे हैं. कांग्रेस (Congress) के विधायक राजस्थान के जयपुर में एक सुरक्षित जगह पर हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने मुंबई में मंगलवार को अपने सभी विधायकों के साथ बैठक की. राज्यपाल के शनिवार देर शाम भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2019 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

