Bihar Next CM: नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री! प्रदेश में नई सरकार बनाने की कवायद तेज

बिहार चुनाव में एनडीए को शानदार जीत मिलने के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी है. एनडीए के शीर्ष नेताओं की एक के बाद एक बैठकें हो रही हैं.

(Photo Credits ANI)

Bihar Next CM: बिहार चुनाव में एनडीए को शानदार जीत मिलने के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी है. एनडीए के शीर्ष नेताओं की एक के बाद एक बैठकें हो रही हैं. जेडीयू, बीजेपी, चिराग पासवान की एलजेपी (आर), HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता भी लगातार चर्चा में शामिल हैं. माना जा रहा है कि नई सरकार में छोटे दलों के नेताओं को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है. राज्य में एनडीए ने भले ही जेडीयू से बीजेपी को कुछ ज्यादा सीटें मिली हैं. लेकिन आगामी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे.

नीतीश कुमार जल्द ही देंगे इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, सरकार गठन की प्रक्रिया के तहत नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंपेंगे. इसके बाद उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद शपथ ग्रहण कराया जाएगा. शपथ ग्रहण राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान द्वारा होगा. यह भी पढ़े: Jan Suraaj in Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में क्यों फेल हुए प्रशांत किशोर, जन सुराज पार्टी ने कहां की गलती? जानें हार की बड़ी वजहें

शपथ ग्रहण की संभावना अगले हफ्ते रविवार से पहले!

चुनाव परिणाम की बात करें तो, बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 242 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. वहीं, महागठबंधन 50 से भी कम सीटों तक सिमट गया है. बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है, जिसे एनडीए ने आसानी से पार कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड