ममता बनर्जी को रामदास आठवले ने दिया जवाब, कहा- 2024 में 'खेला' नहीं, मोदी का मेला होगा
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, "ममता बनर्जी बोल रही हैं की 2024 में खेला होगा, मैं उनको बताना चाहता हूं कि 2024 में नरेंद्र मोदी का मेला होगा और दोबारा सत्ता में आएंगे. बीजेपी को विपक्ष से ड़र नहीं लगता. आप जितना विरोध बीजेपी का करेंगे, बीजेपी उतनी मजबूत होगी."
नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamata Banerjee) की अगुवाई में भले ही सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं, लेकिन अगले लोकसभा चुनाव में कोई ‘खेला’ नहीं होगा क्योंकि उस चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का ही ‘मेला’ होगा.
उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी बोल रही हैं की 2024 में खेला होगा, मैं उनको बताना चाहता हूं कि 2024 में नरेंद्र मोदी का मेला होगा और दोबारा सत्ता में आएंगे. बीजेपी को विपक्ष से डर नहीं लगता. आप जितना विरोध बीजेपी का करेंगे, बीजेपी उतनी मजबूत होगी."
ममता बनर्जी को जवाब
ममता बनर्जी बोल रही हैं की 2024 में खेला होगा, मैं उनको बताना चाहता हूं कि 2024 में नरेंद्र मोदी का मेला होगा और दोबारा सत्ता में आएंगे। भाजपा को विपक्ष से ड़र नहीं लगता। आप जितना विरोध भाजपा का करेंगे, भाजपा उतनी मज़बूत होगी: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले pic.twitter.com/jsBhwwFiRa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2021
उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली में प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की. उनके इस दिल्ली दौरे को बीजेपी विरोधी मोर्चे के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने एक बयान में दावा किया, ‘‘ 2024 में ‘खेला’ नहीं सत्ता के लिए मोदी का मेला होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में NDA की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती, चाहे ममता बनर्जी के नेतृत्व में कितने ही राजनीतिक दल एकजुट क्यों न हो जाएं.’’
बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा था, मेरे सभी विपक्षी नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं, अगर राजनीतिक आंधी चली तो कोई उसे रोक नहीं पाएगा. उन्होंने कहा था कि अब 'खेला होबे' की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

