VIDEO: 'ना बिजली आएगी, ना बिल आएगा': बिहार के सीएम नीतीश कुमार की योजना पर BJP सरकार के मंत्री एके शर्मा का तंज

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फ्री बिजली योजना पर तंज कसा है.

Photo- ANI

Bihar Free Electricity Scheme: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फ्री बिजली योजना पर तंज कसा है. दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले 1 अगस्त 2025 से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. इस पर एके शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा, "ना बिजली आएगी, ना बिल आएगा... मतलब फ्री हो गई. हम बिजली दे रहे हैं." उनका इशारा बिहार में बिजली आपूर्ति की अविश्वसनीय स्थिति की ओर था, जहां कई इलाकों में नियमित बिजली पहुंचना अभी भी एक चुनौती है.

ये भी पढें: VIDEO: ना दर्शन कर पाए…ना प्रसाद मिला; मथुरा में योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा का जबरदस्त विरोध, सेवायतों ने गिराया मंदिर का पर्दा

'ना बिजली आएगी, ना बिल आएगा'

BJP-JDU में आ सकती है तकरार

यह टिप्पणी राजनीतिक हलकों में हलचल मचा गई है. खासकर इसलिए क्योंकि एके शर्मा की पार्टी बीजेपी, नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रही है और आगामी चुनाव भी साथ मिलकर लड़ने वाली है. अब सवाल यह उठता है कि जब दोनों पार्टियां गठबंधन में हैं, तो यूपी के मंत्री ने अपने ही साथी मुख्यमंत्री की योजना पर कटाक्ष क्यों किया?

विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान उस अंतरद्वंद्व को उजागर करता है, जो सहयोगी दलों के बीच नीति और दृष्टिकोण को लेकर अक्सर सामने आता है.

NDA के खिलाफ विपक्ष को मिला मौका

एके शर्मा का इशारा साफ था कि अगर बिजली की आपूर्ति ही नियमित नहीं है, तो मुफ्त देने का वादा क्या मायने रखता है? वह असल सेवा की बात कर रहे थे, न कि चुनावी लुभावने वादों की. लेकिन विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मौका मिल गया है.

ऐसे बयान चुनाव के समय पर गठबंधन में दरार की आशंका को जन्म दे सकते हैं. हालांकि पार्टी स्तर पर इसे केवल “वक्तव्य की शैली” कहकर टाल दिया जाएगा, लेकिन अंदरूनी असहमति से इनकार नहीं किया जा सकता.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड