देश

राफेल दस्तावेज चोरी: शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोगों के फायदे के लिए हुई ये डील

उन्होंने कहा अब यह स्पष्ट हो चुका है कि "कुछ लोगों के फायदे" के लिये सौदा किया गया. साथ ही उन्होंने यह बताने की मांग की कि सरकार ने चोरी की बात संसद से क्यों छिपाई गई.

राफेल दस्तावेज चोरी: शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोगों के फायदे के लिए हुई ये डील
पीएम मोदी और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार (Photo: ANI)

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने गुरुवार को केंद्र सरकार के उस बयान को जिसमें रक्षा मंत्रालय से राफेल लड़ाकू विमान से जुड़े दस्तावेज चोरी होने की बात कही गयी थी को "चौंकाने" वाला करार दिया. पवार ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में सुरक्षा के मोर्चे पर देश की स्थिति क्या होगी. उन्होंने कहा अब यह स्पष्ट हो चुका है कि "कुछ लोगों के फायदे" के लिये सौदा किया गया.साथ ही उन्होंने यह बताने की मांग की कि सरकार ने चोरी की बात संसद से क्यों छिपाई गई. उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर वायुसेना के हवाई हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि राफेल विमान समझौते से जुड़े दस्तावेज चोरी हो गए हैं. इससे विपक्षी दलों को पहले से ही विवादों में फंसे 58,000 करोड़ रुपये के सौदे पर दोबारा सवाल उठाने का मौका मिल गया है.

राफेल पर जंग: बीजेपी ने कहा- राहुल गांधी को वायु सेना और कैग पर भरोसा नहीं

 कोल्हापुर में राकांपा कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए पवार ने आश्चर्य जताया, "अगर गोपनीय दस्तावेज चोरी हो गए हैं तो सुरक्षा के मोर्चे पर देश की क्या दशा होगी." उन्होंने कहा, "रक्षा मंत्रालय से गोपनीय दस्तावेज कैसे चोरी हो सकते हैं. अब यह स्पष्ट हो चुका है कि राफेल सौदा कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिये किया गया था. सरकार ने संसद से यह बात क्यों छिपाई." पवार ने पाकिस्तान में वायुसेना के हवाई हमलों के बारे में कहा, "विपक्ष नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं, यह दुखद है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).