महाराष्ट्र सत्ता संघर्ष: शरद पवार को बीजेपी ने दिया राष्ट्रपति बनाने का ऑफर- रिपोर्ट

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक घमासान जारी हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना को पछाड़ने के लिए बीजेपी ने एक बड़ा दांव चला है. खबर है कि बीजेपी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति पद का ऑफर दिया है. हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पायी है.

शरद पवार (Photo Credits: PTI)

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक घमासान जारी हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना (Shiv Sena) को पछाड़ने के लिए बीजेपी ने एक बड़ा दांव चला है. खबर है कि बीजेपी (BJP) ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) को राष्ट्रपति पद का ऑफर दिया है. हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पायी है. वही एनसीपी चीफ शरद पवार ने बीजेपी (BJP) को समर्थन देने को लेकर कोई चर्चा नहीं की है.

बताना चाहते है कि एनसीपी (NCP) अगर बीजेपी को सपोर्ट करती है तो आसानी से सूबे में सरकार बना लेगी. शिवसेना लगातार दावा कर रही है कि एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) के साथ सरकार बनाने का काम चल रहा है, भले ही शरद पवार अलग तरह की बयानबाजी कर रहे हो. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र सत्ता संघर्ष: राजधानी दिल्ली में बुधवार को होगी कांग्रेस-NCP नेताओं की बैठक, शिवसेना को समर्थन देने पर होगा फैसला?

वही दूसरी तरफ मंगलवार सुबह शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Shiv Sena Rajya Sabha MP Sanjay Raut) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में शिवसेना ही सरकार बनाएगी.

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर आनेवाले एक या दो दिन में कांग्रेस-एनसीपी (NCP) नेताओं के बीच बैठक हो सकती है. जिसमें न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बन सकती है. इस बैठक में शिवसेना को समर्थन देने के मसले पर भी चर्चा होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट