Lok Sabha Election 2024: गाड़ी-ट्रैक्टर छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने निकले RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल, वीडियो वायरल

नागौर सीट हनुमान बेनीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान हनुमान बेनीवाल एक अलग ही अंदाज में नजर आये. उन्होंने बैलगाड़ी पर सवार होकर चुनाव प्रचार करते नजर आये

(Photo Credits ANI)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को INDIA ब्लॉक में शामिल किया है. गठबंधन के तहत आरएलपी के प्रमुख को नागौर की सीट दी गई. नागौर सीट हनुमान बेनीवाल को टिकट मिलने के बाद वे चुनाव प्रचार में जुट गई है, बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आये. उन्होंने गाड़ी से नहीं बल्कि बैलगाड़ी पर सवार होकर चुनाव प्रचार करते नजर आये. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

नागौर सीट से   हनुमान बेनीवाल का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा से होगा. इस सीट से बीजेपी ने  = ज्योति मिर्धा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है . जिन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर हनुमान बेनीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गई थीं. उस चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत हासिल हुई थी. इस बार उनका बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होने पर उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है. यह भी पढ़े: Lok Sabha, Assembly Elections 2024: EC का फरमान, 19 अप्रैल को मतदान शुरू होने से लेकर 1 जून शाम को खत्म होने तक एग्जिट पोल पर लगाईं रोक

देखें वीडियो:

राजस्थान के नागौर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल पहले चरण में वोट डाले जायेंगे. जिन वोटों की गिनती चार जून को की जाएगी.  बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में कोई सीट नहीं मिली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड