मुंबई: धारावी में नाले में गिरकर 7 साल के बच्चे की मौत, एक हफ्ते में तीसरी घटना

मुंबई में बारिश के चलते नालों में गिरकर मरने वालों बच्चों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई के मलाड में एक बच्चे को नाले में गिरकर लापता होने के बाद मुंबई के धरावी इलाके से एक ताजा घटना सामने आई है. जहां अमित मुन्नालाल जायसवाल नाम के एक सात साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई .

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

मुंबई में बारिश के चलते नालों में गिरकर मरने वालों बच्चों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई के गोरेगांव में एक बच्चे को नाले में गिरकर लापता होने के बाद मुंबई (Mumbai) के धरावी (Dharavi) इलाके से एक ताजा घटना सामने आई है. जहां एक सात साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो गई है. यह घटना धरावी के राजीव गांधी कॉलोनी की बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार घटना का शिकार बच्चे का नाम अमित मुन्नालाल जायसवाल है. वह धारावी के राजीव गांधी कॉलोनी में रहता था. सोमवार को वह बस्ती में खुले नाले में गिर गया. इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस बच्चे को नाले से निकालकर सायन अस्पताल ले गई. जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़े: मुंबई: 3 दिन बाद भी नहीं मिला नाले में गिरा मासूम दिव्यांश, BMC ने बंद किया सर्च ऑपरेशन

बात दें कि एक सप्ताह में हुई इस तरह की यह तीसरी घटना है. इसके पहले मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में बुधवार की रात को एक खुले नाले में 18 महीने का एक बालक दिव्यांश गिर गया था. जिस बच्चे के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\