उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नोटबंदी की सराहना करते हुए कहा- जो रुपये बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे दबे थे, वो बैंक पहुंच गए
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नोटबंदी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से ‘बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे’ दबे रुपये बैंकों में पहुंच गए.
गाबोरोन: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नोटबंदी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से ‘बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे’ दबे रुपये बैंकों में पहुंच गए. आधिकारिक दौरे पर बोत्सवाना आए नायडू ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना भी कालेधन पर रोक लगाने के लिए भारत के प्रयासों का अनुकरण कर रहा है.
उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे सुधारात्मक कदम ‘भले ही कष्टदायक हो सकते हैं लेकिन लोगों की बेहतरी से जुड़े होते हैं.’ उपराष्ट्रपति ने कहा, “पैसा जो बेडरूम, बाथरूम और तकिये के नीचे दबा था, वो बैंक में पहुंच गया, पता के साथ, पिता के साथ और पति के साथ.” बोत्सवाना में बृहस्पतिवार की रात को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘लंबे समय के फायदे के लिए नोटबंदी का कष्ट अस्थायी था.” यह भी पढ़ें- उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों से तन व मन से स्वच्छ रहने की अपील की
उपराष्ट्रपति ने कहा, “अब कितना (रुपया) सफेद है, कितने धन पर कर चुकाया गया है, सबकुछ पता चल जाएगा. यह भारतीय रिजर्व बैंक और आयकर के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे इस बात की पुष्टि करें कि सभी ने नियमों के अनुरूप ये किया है कि नहीं.”
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

