मोदी बदल देंगे मुस्लिमों की जिंदगी: इम्तियाजभाई

आसपास बैठे लोग हां में हां मिला रहे थे और चायवाले भाई बोल रहे थे, "मुझे बहुत यकीन है कि मोदी मुस्लिमों की जिंदगी बदल देंगे, न सिर्फ गुजरात में, बल्कि समूचे देश में भी. हमें उम्मीद व यकीन है कि वह मुस्लिमों की तालीम व सेहती हालात को दुरुस्त करने के लिए काम करेंगे." इम्तियाजभाई ने याद किया, "वह बीजेपी के दफ्तर में चाय और स्नैक्स मंगाया करते थे और मेरी दुकान पर भी आकर बैठते थे."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद: इम्तियाजभाई यहां चाय बेचते हैं, चाय की उनकी दुकान अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित गुजरात बीजेपी (Gujarat BJP) के पुराने मुख्यालय के पास है. यही वह जगह है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में कदम रखे थे. इम्तियाजभाई ने रविवार को कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मोदी मुस्लिमों की जिंदगी बदल देंगे. साठ वर्षीय इम्तियाजभाई ने याद किया कि मोदी जब यहां रहा करते थे, उनकी दुकान से चाय और स्नैक्स लिया करते थे. दुकान में बैठे दूसरे मुस्लिम शख्स ने याद किया कि मोदी उनकी टीवी की दुकान से वीडियो कैसेट रिकार्डर (वीसीआर) ले जाया करते थे और वीडियो कैसेट पत्रकारों को दिखाते थे.

यह पूछे जाने पर कि बीजेपी सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, इम्तियाजभाई ने गुजराती टीवी चैनल जीएसटीवी से कहा, "मैं कल मोदी साहेब का भाषण सुनकर बहुत खुश हुआ. वह अकलियतों की भलाई के बारे में बोल रहे थे."

यह भी पढ़े: प्रचंड जीत के बाद आज काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, जनता को कहेंगे शुक्रिया और बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद

आसपास बैठे लोग हां में हां मिला रहे थे और चायवाले भाई बोल रहे थे, "मुझे बहुत यकीन है कि मोदी मुस्लिमों की जिंदगी बदल देंगे, न सिर्फ गुजरात में, बल्कि समूचे देश में भी. हमें उम्मीद व यकीन है कि वह मुस्लिमों की तालीम व सेहती हालात को दुरुस्त करने के लिए काम करेंगे." इम्तियाजभाई ने याद किया, "वह बीजेपी के दफ्तर में चाय और स्नैक्स मंगाया करते थे और मेरी दुकान पर भी आकर बैठते थे."

वह मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खानपुर कार्यालय में आने और यहां के जेपी चौक पर धन्यवाद ज्ञापन संबोधन करने से उत्साहित दिखे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

BMC में 44 साल बाद BJP की वापसी, रितु तावड़े बनीं मुंबई की पहली बीजेपी मेयर, संजय घाडी को मिली डिप्टी मेयर की कमान; VIDEO

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\