राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- मोदी सरकार ने GDP यानी ‘गैस, डीजल, पेट्रोल’ से कमाएं 23 लाख करोड़ रुपये, अब चीन भी उठा रहा फायदा
कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. कांग्रेस सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये जीडीपी यानी गैस, डीज़ल, पेट्रोल से कमाए हैं. ये 23 लाख करोड़ रुपये गए कहां?
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. कांग्रेस सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये जीडीपी यानी गैस, डीज़ल, पेट्रोल से कमाए हैं. ये 23 लाख करोड़ रुपये गए कहां? कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार की आलोचना की
ईधन की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा “मोदी जी ने पहले कहा था कि मैं डीमोनेटाइजेशन कर रहा हूं और वित्त मंत्री कहती रहती हैं कि मैं मोनेटाइजेशन कर रही हूं. किसानों, मज़दूरों, छोटे दुकानदार, एमएसएमई, सैलरीड क्लास, सरकारी कर्मचारियों और ईमानदार उद्योगपतियों का डीमोनेटाइजेशन हो रहा है.”
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा “पीएम नरेंद्र मोदी जी के चार-पांच मित्रों का मोनेटाइजेशन हो रहा है. हमारे समय में अतंरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल का दाम आज से 32 फीसदी ज़्यादा था और गैस का दाम 26 फीसदी ज़्यादा था. अतंरराष्ट्रीय बाज़ार में गैस, पेट्रोल-डीज़ल के दाम गिर रहे हैं और हिन्दुस्तान में बढ़ते जा रहे हैं. दूसरी तरफ हमारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है.”
Live: My conversation with members of press regarding GOI’s relentless price hike. https://t.co/Z2HZMHtecJ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2021
केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा “2014 में जब यूपीए ने ऑफिस छोड़ा था तो सिलेंडर का दाम 410 रुपये था और आज सिलेंडर का दाम 885 रुपये है. सिलेंडर के दाम में 116 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की क़ीमत में 2014 से 42 फीसदी और डीज़ल की क़ीमत में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. लोग तर्क दे सकते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. 2014 में यूपीए सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमत 105 रुपये थी, आज यह 71 रुपये है. कच्चे तेल की कीमत हमारे समय में 32 फीसदी अधिक थी. जबकि हमारे समय में गैस की कीमत 880 रुपये थी, आज यह 653 रुपये यानी 26 फीसदी कम है.”
कांग्रेस नेता ने कहा " नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री पैनिक में हैं उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है? हमारे प्रधानमंत्री डर गए हैं, इसे देखकर चीन भी अपनी योजना बना रहा है कि हिन्दुस्तान आर्थिक और नेतृत्व संकट में है तो हम जो निकाल सकते हैं वो निकाल लो."
उल्लेखनीय है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं. तेल कंपनियों ने सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई. दो महीनों से भी कम समय में दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

