देश

Modi Cabinet 2.0 : नए मंत्रिमंडल में कई नेताओं का दर्जा बढ़ा, कइयों ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के विश्वासपात्र गिरिराज सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेशचंद्र पोखरियाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के ऐसे नेताओं में शामिल हैं जिनका दर्जा नई सरकार में बढ़ा है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

Modi Cabinet 2.0 : नए मंत्रिमंडल में कई नेताओं का दर्जा बढ़ा, कइयों ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ
मोदी कैबिनेट (File Photo)

नई दिल्ली :  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के विश्वासपात्र गिरिराज सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेशचंद्र पोखरियाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के ऐसे नेताओं में शामिल हैं जिनका दर्जा नई सरकार में बढ़ा है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. पूर्वोत्तर भारत में भाजपा का चेहरा माने जाने वाले और अरुणाचल प्रदेश वेस्ट लोकसभा सीट से दो बार के सांसद किरेन रिजिजू का भी दर्जा नई सरकार में बढ़ा है.

उन्हें राज्य मंत्री से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है. दर्जा बढ़ने वाले मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत भी हैं.  उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. इसमें महेन्द्र नाथ पांडे भी शामिल हैं. शिव सेना नेता अरविंद गणपत सावंत, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. पूर्व रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा भी मंत्रिमंडल में शामिल किये गए हैं.

यह भी पढ़ें : Modi Cabinet 2.0 : मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के 6 सांसद बने मंत्री, इन दिग्गजों को नहीं मिली सफलता

वहीं कई ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की. बृहस्पतिवार को 36 नेताओं ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली. इसमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, रामविलास पासवान, डी वी सदानंद गौड़ा, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई अन्य नेता शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).