बिहार: जेडीयू विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेल पटरी से बरामद
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह जनता दल (युनाइटेड) के विधायक बीमा भारती के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल पटरी से बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, पूर्णिया जिले के रूपौली क्षेत्र से विधायक
पटना : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह जनता दल (युनाइटेड) के विधायक बीमा भारती के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल पटरी से बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, पूर्णिया जिले के रूपौली क्षेत्र से विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक कुमार का शव पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास रेल पटरी से बरामद किया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार का कहना है कि दीपक देर रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र इलाके में दोस्तों संग घूमने निकला था और इसके बाद सुबह उसका शव रेल पटरी से बरामद किया गया.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटना रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया है.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना सभी कोणों से जांच में जुटी है. उल्लेखनीय है कि विधायक बीमा बाहुबली अवधेश मंडल की पत्नी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

