देश

कर्नाटक सियासी नाटक: बागी विधायकों ने पेश होने के लिए विधानसभाध्यक्ष से चार सप्ताह का मांगा समय

कांग्रेस और जदएस के 15 बागी विधायकों ने उन्हें कर्नाटक विधानसभा से अयोग्य ठहराने की मांग वाली अर्जी के संबंध में राज्य विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के समक्ष पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है. विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष को याद दिलाया कि उन्हें पक्ष रखने के लिए कम से कम सात दिन का समय दिया जाना चाहिए.

कर्नाटक सियासी नाटक: बागी विधायकों ने पेश होने के लिए विधानसभाध्यक्ष से चार सप्ताह का मांगा समय
कर्नाटक विधानसभा (Photo Credits-ANI)

बेंगलुरु : कांग्रेस (Congress) और जदएस के 15 बागी विधायकों ने उन्हें कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) से अयोग्य ठहराने की मांग वाली अर्जी के संबंध में राज्य विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के समक्ष पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है.

हुनसुर से जदएस के विधायक ए एच विश्वनाथ ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘हां, हमने विधानसभाध्यक्ष से चार सप्ताह का समय मांगा है. हमने विधानसभाध्यक्ष से अपने अधिवक्ता के माध्यम से संपर्क किया है.’’

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में विश्वास मत के दौरान गैरहाजिर रहे BSP विधायक एन महेश, मायावती ने पार्टी से निकाला

बागी विधायकों ने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी की ओर से संविधान की अनुसूची 10 के तहत दायर अर्जी में उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की गई है. इन विधायकों में से 13 विधायक मुम्बई के होटल में ठहरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अर्जी की प्रति या उससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं.

विधायकों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि उन्हें बुधवार तक पेश होने के लिए कहा गया है. विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष को याद दिलाया कि उन्हें पक्ष रखने के लिए कम से कम सात दिन का समय दिया जाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).