बैंकाक में अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया और भारत ने के बीच हुई बैठक, इन अहम मुद्दों पर की चर्चा

अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के अधिकारियों ने शुक्रवार को बैंकाक में बैठक की और मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सामूहिक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।

अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया और भारत के पीएम और राष्ट्रपति (Photo Credits : File Photo)

वाशिंगटन : अमेरिका (America), जापान (Japan), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और भारत (India) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बैंकाक (Bangkok) में बैठक की और मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सामूहिक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया. नवंबर 2017 में, भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नई रणनीति विकसित करने के लिए लंबे समय से लंबित ‘‘क्वाड’’ गठबंधन को स्वरूप प्रदान किया था.

बैंकाक में अपनी बैठक के दौरान, इन चार देशों ने इस क्षेत्र में नियम-आधारित शासन को बनाए रखने और उसे बढ़ावा देने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक आज, पार्टी किसी एक को चुन सकती है लोकसभा का नेता

इन चार देशों के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक बुनियादी ढांचे के लिए पारदर्शी, सिद्धांत-आधारित निवेश को प्रोत्साहित करने और निजी क्षेत्र की क्षमता का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक देश द्वारा की गई पहलों पर भी विचार विमर्श किया.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\