UP Politics: बीएसपी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पार्टी में करना चाहते हैं वापसी, सोशल मीडिया X पर गलतियों के लिए मांगी माफ़ी
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने हाल ही में अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. अब पार्टी से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद दोबारा बीएसपी में वापसी करना चाहते हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक चार ट्वीट कर मायावती से माफ़ी मांगी है.
UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने हाल ही में अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. अब पार्टी से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद दोबारा बीएसपी में वापसी करना चाहते हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक चार ट्वीट कर मायावती से माफ़ी मांगी है.
आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफ़ी
पहले ट्वीट में आकाश आनंद ने लिखा, बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं एवं लोकसभा व राज्यसभा की कई बार सांसद रहीं आदरणीया बहन कु. मायावती जी को मैं दिल से अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु एवं आदर्श मानता हूं। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित में मैं अपने निजी रिश्तों, विशेषकर ससुराल पक्ष, को किसी भी तरह की बाधा नहीं बनने दूंगा. यह भी पढ़े: Akash Anand: BSP से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद क्या RPI में होंगे शामिल? सपा के बाद रामदास अठावले का मिला ऑफर (Watch Video)
आकाश आनंद ने गलतियों के लिए मांगी माफ़ी:
1. बी.एस.पी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यू.पी. की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सांसद आदरणीया बहन कु. मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों…
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) April 13, 2025
कहा- राजनीतिक फैसले किसी की राय से नहीं... लूंगा.
वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, कुछ दिनों पहले किए गए अपने एक ट्वीट के लिए मैं माफ़ी मांगता हूं, जिसकी वजह से आदरणीया बहन जी ने मुझे पार्टी से बाहर कर दिया. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि आगे से अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी नाते-रिश्तेदार या सलाहकार की राय नहीं लूंगा.
तीसरे ट्वीट में उन्होंने मायावती से अपील करते हुए लिखा, मैं आदरणीया बहन जी के दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा.पार्टी में अपने से वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करूंगा और उनके अनुभवों से सीखने की कोशिश करूंगा.
चौथे और अंतिम ट्वीट में उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा. आदरणीया बहन जी से निवेदन है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ़ कर मुझे पुनः पार्टी में काम करने का अवसर प्रदान करें। मैं इसके लिए सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही, मैं यह भी वादा करता हूं कि आगे कोई ऐसा कार्य नहीं करूंगा, जिससे पार्टी या बहन जी के आत्मसम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे.
नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाने के बाद पार्टी से निकाला था
दरअसल पिछले महीने मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया था. इसकी जानकारी मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए खुद दी थी. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को, उनके ससुर की तरह, पार्टी और मूवमेंट के हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है. पार्टी से निकाले जाने से पहले मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर सहित सारे पदों से हटाया था
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

