देश

मायावती ने राफेल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- रक्षा सौदे में भारी गड़बड़ी-भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश विफल

राफेल विमान सौदा मामले में लीक दस्तावेजों को मान्य माने जाने के बाद जहां एक ओर केंद्र सरकार को सर्वोच्च न्यायालय से झटका लगा है...

मायावती ने राफेल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- रक्षा सौदे में भारी गड़बड़ी-भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश विफल
मायावती (Photo Credit- IANS)

लखनऊ:  राफेल विमान सौदा मामले में लीक दस्तावेजों को मान्य माने जाने के बाद जहां एक ओर केंद्र सरकार (Central Government) को सर्वोच्च न्यायालय से झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर इस मामले पर एक बार फिर से सियासत गरम हो गयी है. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने ट्वीट किया, "राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में राफेल रक्षा सौदे में भारी गड़बड़ी-भ्रष्टाचार को छिपाने की पीएम श्री मोदी सरकार की कोशिश विफल. सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी सरकार पूरी तरह घिरी. संसद के भीतर व बाहर बार-बार झूठ बोलकर देश को गुमराह करने के लिए श्री मोदी माफी मांगे व रक्षा मंत्री इस्तीफा दें."

यह भी पढ़ें: मायावती ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, कहा- नमो नमो करने वालों की जय भीम वाले जमानत जब्त करा देंगे

गौरतलब है कि राफेल सौदे पर सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार को झटका दिया है. अदालत राफेल मामले पर नए दस्तावेजों के आधार पर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है. न्यायालय ने केंद्र सरकार की उन प्राथमिक आपत्तियों को खारिज कर दिया है जिसमें उसने उन दस्तावेजों पर विशेषाधिकार का दावा किया था जो अदालत में याचिका पर सुनवाई करने के लिए पेश किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).