UP Politics: एक्शन में मायावती, फिर बदला अपना फैसला, भाई आनंद कुमार को भी नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, रणधीर बेनीवाल को सौंपी जिम्मेदारी
मायावती ने इसके बारे में एक्स पर घोषणा करते हुए जानकारी दी. मायावती ने लिखा, "काफी लंबे समय से निस्वार्थ सेवा और समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आनंद कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी और मूवमेंट के हित में एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है.
UP Politics: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पार्टी को लेकर एक्शन में हैं.भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाने के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद उन्होंने इस पद पर अपने भाई आनंद कुमार को नियुक्त किया, लेकिन महज तीन दिन के अंदर मायावती ने अपना फैसला बदलते हुए भाई आनंद कुमार को भी नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया. उनकी जगह रणधीर बेनीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आनंद कुमार नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाए गए
मायावती ने इसके बारे में एक्स पर घोषणा करते हुए जानकारी दी. मायावती ने लिखा, "काफी लंबे समय से निस्वार्थ सेवा और समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आनंद कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी और मूवमेंट के हित में एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है. यह भी पढ़े: Akash Anand: BSP से निकाले जाने के बाद आकाश आनंद क्या RPI में होंगे शामिल? सपा के बाद रामदास अठावले का मिला ऑफर (Watch Video)
वहीं, एक दूसरे ट्वीट में बीएसपी प्रमुख ने लिखा, "ऐसे में श्री आनंद कुमार पहले की ही तरह बीएसपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे. और अब उनकी जगह यूपी के जिला सहारनपुर निवासी श्री रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोऑर्डिनेटर की नई जिम्मेदारी दी गई है.
रामजी गौतम को भी नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया
इससे पहले मायावती ने 2 फरवरी को अपने भाई आनंद कुमार के साथ ही रामजी गौतम को बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था, लेकिन मायावती के फैसले के बाद आनंद कुमार को इस पद से हटा दिया गया। उनकी जगह रणधीर बेनीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई.
वहीं मायावती ने रामजी गौतम, राज्यसभा सांसद और रणधीर बेनीवाल के बारे में तीसरे ट्वीट में लिखा, "इस प्रकार, अब श्री रामजी गौतम, राज्यसभा सांसद और श्री रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे. पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

