माओवादियों ने दी महाराष्ट्र के CM को जान से मारने की धमकी, पत्र में गढ़चिरोली मुठभेड़ का जिक्र
माओवादी संगठनों द्वारा मिले दोनों पत्रों में गढ़चिरौली मुठभेड़ों का जिक्र किया गया है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने 37 नक्सलियों को मार गिराया था. फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर ही है.
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की माओवादियों द्वारा साजिश रची जाने की खबर सामने आने के बाद अब एक खबर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर सामने आयी है. बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनकी फैमली के सदस्यों को धमकी भरे दो पत्र मिले हैं. इससे पहले पीएम मोदी की हत्या करने की साजिश का खुलासा पुणे पुलिस के हाथ में लगे दस्तावेज से हूआ है. गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी संगठनों के दो पत्र मिले हैं जिसमें महाराष्ट्र के सीएम और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी गई है.
बता दें कि माओवादी संगठनों द्वारा मिले दोनों पत्रों में गढ़चिरौली मुठभेड़ों का जिक्र किया गया है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने 37 नक्सलियों को मार गिराया था. फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर ही है.
Two letters from Maoist organisations received, threatening Maharashtra CM & his family members. Both letters mentioned the recent Gadchiroli encounters where several Maoists were gunned down.Police is investigating: Maharashtra Home Ministry Sources
— ANI (@ANI) June 8, 2018
रिपोर्ट्स की मानें तो मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान नंदू के रूप में हुई थी, जो कि दमन का कमांडर बताया जा रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2018 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

