मध्यप्रदेश: बालाघाट में चुनाव से पहले पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बाकी फरार
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बालाघाट में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है.....पेट्रोलिग के दौरान महिला सहित चार वर्दीधारी नक्सली व तीन गैर वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की......
भोपाल/बालाघाट: मध्य प्रदेश (Madhya pradesh)में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले बालाघाट (Balaghat) में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है. शनिवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, वहीं उसके साथी भाग खड़े हुए. पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार रात को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र (Maharashtra) एवं छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) की नक्सली गतिविधियों को ध्यान में रखकर चुनाव के मद्देनजर बालाघाट एवं मंडला में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है ताकि नक्सली किसी घटना को अंजाम न दे पाएं और चुनावों में विघ्न उत्पन्न न हो.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: कराची में चीनी दूतावास के पास बड़ा ब्लास्ट, मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर हट्टा थाना क्षेत्र के गोदरी गांव से 25 किलोमीटर दूर हॉक फोर्स (Hawk Force) का गश्ती दल पेट्रोलिग कर रहा था. पेट्रोलिग (Patrolling) के दौरान महिला सहित चार वर्दीधारी नक्सली व तीन गैर वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की. लगभग 40 मिनट की मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए. मुठभेड़ के बाद मौके से एक नक्सली का शव मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2018 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

