मनोहर पर्रिकर का निधन: Uri हमले के बाद पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान रक्षा मंत्री थे पर्रिकर, खुद मॉनिटर किया था पूरा ऑपरेशन

2016 में पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पर्रिकर ही देश के रक्षा मंत्री थे.

मनोहर पर्रिकर (Photo Credits: PTI/File)

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का रविवार शाम को निधन हो गया. पर्रिकर अग्नाशय के कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने अपने गृह राज्य गोवा में ही अंतिम सांस ली. शनिवार से ही उनकी तबियत बेहद खराब थी. उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था. आखिरकार रविवार शाम को उनका निधन हो गया. वैसे 2017 में गोवा के मुख्यमंत्री बनने से पहले पर्रिकर देश के रक्षा मंत्री थे. 2016 में पाकिस्तान (Pakistan) पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) के दौरान पर्रिकर ही देश के रक्षा मंत्री थे. ऐसा भी बताया जाता है कि पर्रिकर इस पूरे ऑपरेशन को खुद रातभर मॉनिटर कर रहे थे.

बता दें कि उरी में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 28 और 29 सितंबर 2016 की दरम्यान रात में POK में घुसकर हमला किया था. इसके जरिए पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड को ध्वस्त किया गया था. इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए थे. साथ ही सेना ने आतंकी शिविरों को तबाह किया था. यह भी पढ़ें- मनोहर पर्रिकर का निधन: गडकरी-सहवाग-गहलोत समेत कई दिग्गजों ने दी गोवा के CM को श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार शाम को ट्वीट कर के मनोहर पर्रिकर की निधन की जानकारी दी. मनोहर पर्रिकर 63 साल के थे. मनोहर पर्रिकर को फरवरी 2018 में अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि की गई थी. तब से उनका इलाज गोवा, मुंबई और दिल्ली के अस्पतालों में चल रहा था. मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड