देश

पुलवामा आतंकी हमला: ममता बनर्जी ने कहा- राजनीतिक दलों और समूहों का एक वर्ग फैला रहा है नफरत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक दलों और समूहों का एक वर्ग अपने खतरनाक बयानों के जरिए अफवाह और नफरत फैला रहा है.

पुलवामा आतंकी हमला: ममता बनर्जी ने कहा- राजनीतिक दलों और समूहों का एक वर्ग फैला रहा है नफरत
सीएम ममता बनर्जी (Photo Credit- PTI)

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक दलों और समूहों का एक वर्ग अपने खतरनाक बयानों के जरिए अफवाह और नफरत फैला रहा है. ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजनीतिक दलों/ समूहों का एक वर्ग संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के साथ खतरनाक बयानों के जरिए अफवाह और नफरत फैला रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया. यह शर्मनाक राजनीति है. हम किस तरह की दूषित राजनीति देख रहे हैं.’’ पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा और जम्मू कश्मीर से वस्तुओं की खरीददारी सहित हर कश्मीरी चीज का बहिष्कार करने के आह्वान का मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय द्वारा समर्थन किए जाने के एक दिन ममता का यह बयान आया है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हुए विपक्षी दल, शरद पवार के आवास पर मिले राहुल, ममता और केजरीवाल

गौरतलब है कि ममता ने पुलवामा हमले के समय को लेकर सोमवार को सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या सरकार उस वक्त युद्ध करना चाहती है जब लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).