देश

मोदी सरकार पर बरसी ममता बनर्जी, कहा- केंद्र महत्वपूर्ण संस्थानों को बर्बाद कर रहा है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार की शुक्रवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह सीबीआई और भारतीय रिजर्व बैंक जैसे महत्वपूर्ण भारतीय संस्थानों को बर्बाद कर रही है

मोदी सरकार पर बरसी ममता बनर्जी, कहा- केंद्र महत्वपूर्ण संस्थानों को बर्बाद कर रहा है
प्रधानमंत्री मोदी और पशिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo:PTI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की बीजेपी नीत NDA सरकार की शुक्रवार को आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह सीबीआई और भारतीय रिजर्व बैंक जैसे महत्वपूर्ण भारतीय संस्थानों को बर्बाद कर रही है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पार्टी देश को ऐसी बर्बादी से बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.  उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक में कहा, ‘‘वे (राजग सरकार) संस्थानों को बर्बाद कर रहे हैं. वे आरबीआई और सीबीआई की कार्यप्रणाली बदलने की कोशिश कर रहे हैं.

जिस पार्टी ने ‘मूर्तियां बनाने’ को अपना चुनावी एजेंडा बना लिया है, वह आगामी लोकसभा चुनाव के बाद खुद एक मूर्ति बनकर रह जाएगी.’’ बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एन आर सी) को अद्यतन कर केवल साम्प्रदायिक विभाजन की इच्छुक है. उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं करेगी. पार्टी देश को भाजपा से बचाने के लिए आगामी दिनों में बड़ी भूमिका निभाएगी.’’

यह भी पढ़े: पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे माओवादी, पुणे पुलिस का बड़ा खुलासा

बनर्जी ने यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनवरी में महारैली करने का आह्वान किया.  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह जनवरी में पार्टी की रैली में सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित करेंगी और भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट करेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘रैली में हमारा नारा होगा-भाजपा हटाओ, देश बचाओ.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2018 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).