ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- चुनाव के वक्त वो 'चायवाला' बनते हैं, बाद में 'राफेलवाला'

ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी चुनाव के लिए 'चायवाला' बनते हैं और बाद में 'राफेलवाला' बन जाते हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credit: ANI)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Manerjee) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) में हुई रैली के कुछ देर बाद उनपर जमकर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी चुनाव के लिए 'चायवाला' बनते हैं और बाद में 'राफेलवाला' बन जाते हैं. सीबीआई (CBI) विवाद को लेकर भी ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आरबीआई (RBI) से सीबीआई तक, हर कोई उनको बाय-बाय क्यों कर रहा है? ममता बनर्जी ने कहा कि वे भारत को नहीं जानते. वे यहां गोधरा और अन्य विवादों के बाद पहुंचे. वे नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मास्टर है.

ममता बनर्जी से जब पूछा गया कि आपने कहा कि मोदी बाबू झूठ बोल रहे हैं तो इसपर उन्होंने कहा कि मैं उनको मोदी बाबू नहीं बोली, मैंने उनको मैड-डी बाबू कहा. उन्होंने कहा कि हम (गठबंधन) साथ में काम रहे हैं इस वजह से पीएम मोदी डरे हुए हैं. मैं कभी नहीं डरी. मैं अपने तरीके से लड़ी हूं. मैंने हमेशा 'मां-माटी-मानुष' की इज्जत की. ये दुर्भाग्य है कि पैसे की ताकत से वे प्रधानमंत्री बन गए. यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी जलपाईगुड़ी में कांग्रेस और ममता सरकार पर जमकर बरसे, कहा- तीन तलाक कानून को नहीं हटाने दिया जाएगा

इससे पहले जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने माटी को बदनाम कर दिया है और मानुष को मजबूर कर दिया है. कला और संस्कृति के लिए जाना जाने वाला पश्चिम बंगाल आज हिंसा और अलोकतांत्रिक तरीकों के लिए चर्चा में है. उन्होंने कहा कि आज स्थिति ये है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तो दीदी है लेकिन दादागिरी किसी और की चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट