क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं बीजेपी में शामिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया दावा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजय पासवान ने दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत भी हो चुकी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. खबर है कि माही भी संन्यास के बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गौतम गंभीर के बीजेपी जॉइन करने के बाद अब कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी के भी बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजय पासवान (Sanjay Paswan) ने दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत भी हो चुकी है.
संजय पासवान के मुताबिक बीजेपी की ओर से बहुत पहले से धोनी को पार्टी में शामिल कराने को लेकर बात चल रही है. यदि सब कुछ सही रहा तो संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बीजेपी में शामिल होकर क्रिकेटर से राजनेता बन जाएंगे. संजय पासवान ने आज तक से बातचीत में दावा किया कि उन्होंने उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के संबंध में कई बार धोनी से मुलाकात की है. पासवान ने दावा किया कि संन्यास लेने के बाद धोनी बीजेपी में शामिल होंगे.
पासवान ने कहा कि क्रिकेट के जरिए धोनी ने देश काफी सेवा कर ली है अब वो समाज और देश की सेवा के लिए राजनीति में आने जा रहे हैं. हालांकि पासवान ने यह स्पष्ट किया है कि धोनी ने इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. पासवान ने कहा कि क्रिकेट के जरिए धोनी ने देश काफी सेवा कर ली है अब वो समाज और देश की सेवा के लिए राजनीति में आने जा रहे हैं.
बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनावों से पहले 'संपर्क फॉर समर्थन' नाम का एक अभियान शुरू किया हटा जिसके तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी धोनी से मुलाकात की थी. संजय पासवान के मुताबिक धोनी के साथ-साथ उनकी नजर कई अन्य सेलिब्रिटी पर भी हैं जो अन्य क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

