महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अनुच्छेद 370 को लेकर शरद पवार और अमित शाह के बीच वाकयुद्ध

शाह ने बृहस्पतिवार को पूछा कि पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अनुच्छेद 370 के प्रावधान हाटने के पक्ष में हैं या विरोध में. पवार ने कहा, "संसद ने अनुच्छेद हटाया. केवल चार-पांच लोगों ने इसका विरोध किया. इसका विरोध करने वालों ने कहा था कि फैसला लिया जा सकता है, लेकिन पहले कश्मीर के लोगों को भरोसे में लिया जाना चाहिये."

अमित शाह और शरद पवार (File Photo)

नागपुर/लातूर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाने को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राकांपा प्रमुख शरद पवार के बीच बृहस्पतिवार को जुबानी जंग छिड़ गई. पवार ने नागपुर के निकट हिंगना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने का स्वागत किया, लेकिन भाजपा इसका इस्तेमाल विपक्ष को निशाना बनाने के लिये कर रही है. इसपर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी. पवार ने हिंगना में कहा, "पुलवामा (आतंकी हमला) और अनुच्छेद 370 को बार-बार उठाकर कोई वोट हासिल नहीं कर सकता. अनुच्छेद संसद में हटाया गया। आज, भाजपा नेता इसे लेकर हमसे हमारे विचार पूछ रहें हैं."

शाह ने बृहस्पतिवार को पूछा कि पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अनुच्छेद 370 के प्रावधान हाटने के पक्ष में हैं या विरोध में. पवार ने कहा, "संसद ने अनुच्छेद हटाया. केवल चार-पांच लोगों ने इसका विरोध किया. इसका विरोध करने वालों ने कहा था कि फैसला लिया जा सकता है, लेकिन पहले कश्मीर के लोगों को भरोसे में लिया जाना चाहिये." उन्होंने कहा, "लेकिन आज सत्तापक्ष के नेता ये नहीं बता रहे कि वे आम लोगों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिये वे क्या कर रहे हैं. इसके बजाय वे अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाकर विपक्ष की आलोचना कर रहे हैं."

यह भी पढ़े:  शरद पवार का सीएम पर बड़ा हमला, कहा-फड़णवीस का गृह नगर नागपुर अब ‘अपराध नगर’

उन्होंने कहा, "नरेन्द्र मोदी सरकार संविधान का अनुच्छेद 371 हटाने का साहस क्यों नहीं दिखाती, जो भारत के अन्य हिस्सों के लोगों को पूर्वोत्तर राज्यों में जमीन खरीदने से रोकता है." उन्होंने कहा, "आपने अनुच्छेद 370 हटाया, आप क्यों नहीं 371 हटाने का साहस दिखाते? हम आपका समर्थन करेंगे...वह (भाजपा) 370 और पुलवामा के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है." दूसरी ओर शाह ने लातूर के किल्लारी में एक रैली में पवार पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा और अनुच्छेद 370 "महत्वपूर्ण" मुद्दे हैं.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "शरद पवार और कांग्रेस के नेताओं ने मुझसे पूछा कि अनुच्छेद 370 एकमात्र मुद्दा है.... महाराष्ट्र शिवाजी महाराज के स्वराज्य के लोकाचार पर चलता है. राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव में चर्चा की जाएगी." उन्होंने कहा, "अगर आप चाहते हैं तो इससे भाग जाइए. हम निश्चित रूप से महाराष्ट्र की जनता से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अपील करेंगे." शाह ने आरोप लगाया, "पवार साहेब आप विकास के मुद्दे पर हमारा सामना नहीं कर सकते. आपने (कांग्रेस-राकांपा सरकार ने) महाराष्ट्र के गरीब लोगों के पैसे को निगल लिया."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\