Maharashtra Election Results: ''विश्वास नहीं हो रहा है कि महाराष्ट्र मेरे साथ ऐसा व्यवहार करेगा'', अप्रत्याशित चुनाव नतीजों पर बोले उद्धव ठाकरे

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को पूरी तरह अप्रत्याशित और समझ से परे बताया. चुनाव में भाजपा नीत महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है.

Maharashtra Election Results: शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को पूरी तरह अप्रत्याशित और समझ से परे बताया. चुनाव में भाजपा नीत महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है. ठाकरे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकते कि कोरोनो वायरस महामारी के दौरान उन्हें “कुटुंब प्रमुख” के रूप में सुनने वाला महाराष्ट्र उनके साथ इस तरह का व्यवहार करेगा.

शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके उम्मीदवार लगभग 50 सीटों पर जीत या बढ़त बनाए हुए हैं.

यह स्थिति एमवीए के कई वरिष्ठ नेताओं के उस दावे से बिलकुल अलग है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह गठबंधन महायुति को हरा देगा. ठाकरे ने कहा कि नतीजों से पता चलता है कि यह लहर नहीं, बल्कि सुनामी थी. ठाकरे ने कहा, “हम महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे.”

ये भी पढें: VIDEO: बीजेपी की जीत से समर्थक उत्साहित, नागपुर में धंतोली के कार्योलय के बाहर जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा की महायुति राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 230 से अधिक सीट जीत सकती है. जिन 95 सीटों पर उसने चुनाव लड़ा था, उनमें से शिवसेना (उबाठा) सिर्फ 20 सीटों पर जीती या आगे चल रही है. इसके विपरीत 2022 में बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना को विभाजित करने वाले एकनाथ शिंदे की पार्टी 47 सीटें जीत चुकी है, जबकि 10 सीट पर आगे है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

पटना समाचार, 12 अक्टूबर 2026: कैसा रहेगा मौसम? मेट्रो डेडलाइन, गंगा अतिक्रमण पर SC का निर्देश और दुर्गा पूजा का आगाज समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड