Maharashtra Election 2024 Voting Update: महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 32.18 फीसदी मतदान, मुंबई में 27.73 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट
महाराष्ट्र में 288 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग की तरह से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक मुंबई में 27.73, पुणे में 29.03 वहीं पूरे महाराष्ट्र में 32.18 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया. फिलहाल महाराष्ट्र में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट जा रहे हैं और मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.
Maharashtra Election 2024 Voting Update: महाराष्ट्र में 288 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग की तरह से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक मुंबई में 27.73, पुणे में 29.03 वहीं पूरे महाराष्ट्र में 32.18 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया. फिलहाल महाराष्ट्र में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट जा रहे हैं और मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। जिनमें 4.97 पुरुष, 4.66 महिलाएं और 6031 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 12,43,192 है। 100,186 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ये मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Maharashtra And Jharkhand Assembly Election 2024 Live Updates: महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 18.14% और झारखंड में 31.37% मतदान
एक ही चरण में मतदान:
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज एक चरण में वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट के बाद कुल 158 दल चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं। इनमें 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधनों का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रही हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन था. तब भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें अपने नाम की थी, वहीं कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीट मिली थी।
इस चुनाव में महाअघाड़ी बनाम महायुति के बीच मुकाबला है। महायुति सत्ताधारी पार्टी है जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है तो वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं। दोनों ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

