Maharashtra: नेता देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले वकील के आवास पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में अनेक याचिकाएं दाखिल करने वाले नागपुर के अधिवक्ता के आवास पर बृहस्पतिवार को छापे मारे.
नागपुर, 31 मार्च : प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में अनेक याचिकाएं दाखिल करने वाले नागपुर के अधिवक्ता के आवास पर बृहस्पतिवार को छापे मारे. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
प्रवर्तन निदेशालय ने अधिवक्ता सतीश उके के, यहां पार्वती नगर इलाके में स्थित आवास पर सुबह छह बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच छापे मारे. अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी की मुंबई इकाई ने भूमि खरीद फरोख्त मामले में छापे मारे हैं. उके ने भाजपा नेताओं खासतौर पर फडणवीस के खिलाफ अदालतों में कई याचिकाएं दायर की हैं. यह भी पढ़ें : श्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
Maharashtra | Enforcement Directorate detains advocate Satish Uke following a raid at his residence in Nagpur
He had filed an election petition against former CM and now Leader of Opposition in State Assembly, Devendra Fadnavis. pic.twitter.com/wk0yM63vTz
— ANI (@ANI) March 31, 2022
उन्होंने अपनी एक अर्जी में फडणवीस के खिलाफ चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने के लिए,आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी. उके ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने 2014 में झूठा हलफनामा दायर किया था और 1996 और 1998 में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी दो आपराधिक मामलों को छिपाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

